ऋषिकेश : बीते दिनों थाना मुनिकीरेती के तपोवन और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अश्लील वीडियो शूट करने का मामला सामने आया था जिसमे पुलिस ने विदेशी महिला और फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले में गिरफ्तार फोटोग्राफर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आपको बता दें फोटोग्राफर की गिरफ्तारी के बाद आज उसकी शुक्रवार को उसकी न्यायालय में पेशी थी लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसका रैपिट टेस्ट कराया था जिसमे आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।इससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
कोर्ट में पेशी से पहले किया आरोपी फोटोग्राफर का कोरोना टेस्ट
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनीकीरेती पुलिस ने गुरुवार को तपोवन निवासी विनोद पुत्र श्याम सिंह निवासी को अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में विदेशी महिला को भी गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने आरोपी का श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर में कोरोना रेपिड टेस्ट कराया जिसमें वह पॉजिटिव आय़ा। वहीं प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती ने नरेंद्र नगर स्थित न्यायालय को दी। इसपर जमानती अपराध होने के कारण न्यायालय ने उसे जमानत दे दी। आरोपी को कोविड केयर सेंटर ऋषिलोक में भर्ती कराया है।
जेल में सम्पर्क में आए कैदियों और कर्मचारियों को किया क्वारंटीन
जानकारी मिली है कि आरोपी एक रात मुनी की रेती की जेल में रहा था। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जेल में उससे सम्पर्क में आए कैदियों और कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है और थाने को सैनिटाइज किया गया है।
गौर हो की बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो विज्ञापन वायरल हुआ था। यह वीडियो विज्ञापन लक्ष्मणझूला पुल और तपोवन के एक होटल में शूट किया गया था। विज्ञापन में विदेशी महिला थी।। विदेशी महिला ने ये विज्ञापन शूट जैसा का तैसा सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिससे स्थानीय लोग भड़क गए। जिसके बाद नगर पालिका मुनिकीरेती के सभासद गजेंद्र सजवाण ने मुनिकीरेती थाने में अज्ञात विदेशी महिला और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को विदेशी महिला को गिरफ्तार किया था औऱ आरोपी को आज कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था.