Dehradun

देहरादून : डाक्टर अरुण त्रिपाठी बने कार्यवाहक कुलपति, आदेश जारी

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अंतरिम व्यवस्था के तहत डाक्टर अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये नियुक्ति छह माह या नियमित कुलपति की नियुक्ति तक की गई है।

राजभवन से जारी आदेश के मुताबिक कुलपति के चयन की प्रक्रिया गतिमान है और इसमें अभी और समय लगने की संभावना है लिहाजा कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति की जा रही है। डाक्टर त्रिपाठी फिलहाल विश्वविद्यालय में काय चिकित्सा विभाग में प्राचार्य के पद पर हैं।

Back to top button