देहरादून- आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस मौके पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने दूर-दराज से आए भाजपा कार्यकर्ताओं की तकलीफें सुनी। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा मुख्यालय में हाजिर हुए और संगठन के मार्फत अपने क्षेत्र की जनता की बुनियादी सहूलियतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनावी दौर में क्षेत्र की जनता के साथ बिजली-पानी,सड़क, स्कूल, अस्पताल,डॉक्टर, मास्टर ,दवा विषय आदि के बारे में सरकार का ध्यान खींचा गया ताकि पार्टी कार्यकर्ता का सम्मान जनता के बीच बीच बना रहे और दावे के साथ अपनी सरकार के विकास के कार्य जनता को गिना व दिखा सके।