Big NewsChamoli

गैरसैंण पर भावुक हुए CM, बोले- रात भर फैसले के बारे सोचता रहा और मुझे नींद नहीं आई

Breaking uttarakhand newsगैरसैंण : गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और राज्य की लड़ाई लड़ने वाले सभी राज्य आन्दोलनकारियों को मैं हमारी सरकार का फैसला समर्पित करता हूँ.

भावुक हुए सीएम बोले- रात भर सोचता रहा, मुझे नींद नहीं आई

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इस फैसले को गर्व और ऐतिहासिक फैसला बताया। बता दें कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करते हुए सदन में और मीडिया के सामने सीएम भावुक हो गए। सीएम ने कहा कि मैं ये फैसला शहीदों को समर्पित करता हूं जिन्होंने इस राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राण त्यागे। रात भर फैसले के बारे सोचता रहा और मुझे नींद नहीं आई. सीएम ने कहा कि 2017 के घोषणा पत्र में पार्टी के किये हुए वादे को पूरा किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जताया सीएम का आभार

वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता की ओर से आभार जताया. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा उत्तराखंड बनने के बाद सबसे बड़ा तोहफा है।

Back to top button