Almora : मां के साथ ननिहाल जा रहा था मासूम, चट्टान की चपेट में आने से मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मां के साथ ननिहाल जा रहा था मासूम, चट्टान की चपेट में आने से मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsअल्मोड़ा: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में भूस्खलन होने से फिर बंद हो गया है। थल मुनस्यारी मार्ग पर दरारें पड़ गई हैं। वहीं पिथौरागढ़ तवाघाट हाईवे कालिका के पास बह गया है। वहीं, अल्मोड़ा में एक बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के जौरासी में सोगड़ा गांव में चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल जा रहा था। जिस स्थान पर हादसा हुआ है। उस स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में भूस्खलन होने से बंद हो गया। लामबगड़ के स्थाई ट्रीटमेंट को लेकर बदरीनाथ धाम में व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share This Article