Dehradun

उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की लगाएगी क्लास, CM दून और भगत हरिद्वार में करेंगे उद्घाटन

Breaking uttarakhand news
FILE

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा अपने 20 हजार कार्यकर्ताओं की क्लास लगाएगी। जी हां बता दें कि भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं को रीति-नीति का पाठ पढ़ाएगी। कार्यकर्ताओं को रीति-नीति के बारे में समझाने के लिए मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसाप 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत हरिद्वार से प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रशिक्षण करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को जहां पार्टी की रीति नीति सिंद्धातों इतिहास के बारे में बताया जाएगा। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी कार्यकर्ताओ को बताया जाएगा ।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने बताया कि 252 मंडलों के कार्यकत्र्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रशिक्षण वर्ग 28 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर तक चलेंगे। 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत हरिद्वार में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे।  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति गैरोला ने 142 मंडलों में चार नवंबर तक चलने वाले प्रथम चरण के कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। प्रशिक्षण का दूसरा चरण छह नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगा। इस चरण में शेष 110 मंडलों में प्रशिक्षण होगा। इसका कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

Back to top button