Bageshwar : उत्तराखंड की इस बहादुरी बिटिया को सलाम, ऐसे बचाई अपरहणकर्ताओं से खुद की जान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड की इस बहादुरी बिटिया को सलाम, ऐसे बचाई अपरहणकर्ताओं से खुद की जान

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

khabar ukबागेश्वर: कफकोट विधानसभा के पचार देवीथान में देर शाम करीब सात बजे दो अपहरणकर्ताओं ने एक बालिका का अपहरण करने का प्रयास किया। एक बदमाश ने उसका मुहं दबाया और उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस बीस छात्रा ने बिना घबराए हुए सूझबूझ से अपहरणकर्ता के हाथ तांदों से जोर से काट दिया। जिससे उसकी पकड़ ढील हो गई। मौके का फायदा उठाकर वो वहां से भाग निकली और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार देवीथान में एक बालिका घर से सात बजे करीब पेन लेने जा रही थी। इस दौरान सड़क पर दो युवक खड़े थे। उनके से एक कार के पास और दूसरा सड़क पर बालिका के घर से कुछ दूर ही खड़ा था। जैसे ही वो युवक के पास पहुंची। उसने उसे दबोच लिया और अपने साथ घसीटकर ले जाने लगा। वह उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। छात्रा डरी नहीं और बहादुरी से अपहरण कर्ता के हाथ पर काट दिया।

पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस अपहरणकर्ताओं को खोजने में जुटी है। हालांकि फिलहाल पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया है। जिस छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया। उसके अनुसार जिस समय दोनों उसके अपहरण का प्रयास कर रहे थे, वो किसी से बागेश्वर आने की बात कह रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी है।

Share This Article