देहरादून : सुवाखोली मोटर मार्ग पर मोरियाना टॉप के पास एक सेंट्रो कार खाई में जा गिरी जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार हादसे में चार बच्चों और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग देहरादून से उत्तरकाशी शादी में शामिल होने जा रहे थे तभी सुवाखोली मोटर मार्ग पर मोरियाना टॉप के पास कार खाई में जा गिरी जिसमे 6 की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिली है कि कार में 10 लोग सवार थे जिसमें 6 बच्चे दो महिलाएं और दो पुरुष थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जताई जा रही है.
मौके पर पहुंची धरासू पुलिस,एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को खाई से निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया.
घटना में मृतकों के नाम..
1- रिजा (10 वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
2- तहरीम (32 वर्ष) पत्नी सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
3- शहजादी (26 वर्ष) पत्नी अलाउद्दीन निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
4- नताशा (9 वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद निवासी निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
5- शमी (ढाई वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
6- आतिया (07 माह) पुत्री अलाउद्दीन निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
घायलों के नाम…
1- सरफराज (36 वर्ष) अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
2- अलाउद्दीन (26 वर्ष) पुत्र खुर्शीद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
3- मल्लिका (5 वर्ष) पुत्री अलाउद्दीन निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
4- तूबा (03 वर्ष) पुत्री अलाउद्दीन निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।