देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। अंबिका सोनी ने कहा कि केन्द्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध का अधिकार भी छीन रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में डंडे की सरकार है। वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है। हरीश रावत ने कहा कि एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।