आए दिन आनंद महिंद्रा कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। वो जो कुछ भी शेयर करते हैं वो जल्द वायरल हो जाता है। आनंद महिंद्रा आए दिन वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैंजो तेजी से वायरल भी होता है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं देेते हैं। बीते दिन उन्होंने दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले 8 साल के बच्चे रुडॉल्फ का वीडियो शेयर किया था। वहीं अब आंदन महिंद्रा ने ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा। आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि आखिर सही है तो क्या।
इस तस्वीर में आपको पहली नजर में दिखेगा कि सभी लकीरें टेढ़ी हैं। फिर यदि आप हर लाइन को गौर से देखेंगे, तो आपको सीधी लगेगी। आप भी सोचेंगे कि आखिर यह हुआ कैसे।ऑप्टिकल इल्यूजन की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-मैं इस ऑप्टिकल इल्यूजन के पीछे की साइंस समझ नहीं पा रहा हूं। निश्चित रूप से यह काम कर रहा है। खातौर पर जब आप एक तरफ से शुरुआत करते हैं और दूसरी साइड तक जाते हैं। साइंस से ज्यादा यह नैतिक रूप से प्रासंगिग है। उस लेंस को बदलें, जिसके जरिये आप दूसरो को जज करते हैं। इस फोटो पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं और लाइक कर चुके हैं।