Big NewsChamoli

अलकनंदा के तट पर एक साथ जलीं 11 चिताएं, नहीं थम रहे आंसू, हर तरफ चीख पुकार

चमोली में बीते रोज हुए दर्दनाक हादसे ने एक साथ कई जिंदगियां छीन ली। गुरूवार को आज जब एक साथ 11 चिताएं जलीं तो हर ओर चीख पुकार मची थी। लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

अलकनंदा के तट पर एक साथ जलीं 11 चिताएं

बुधवार को हुए हादसे के बाद आज गुरूवार को चमोली में अलकनंदा के तट पर एक साथ जलीं 11 चिताएं जली। लोगों की आंखों से बह रहे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिन लोगों का आज अंतिम संस्कार हुआ उनमें 10 लोग एक ही गांव के थे। जबकि एक दूसरे गांव का था।

हादसे के बाद पांच शवों का अंतिम संस्कार बुधवार को ही कर दिया गया था। बुधवार को हुए इस हादसे में तीन गांवों के 14 लोगों की मौत हो गई थी। जिससे इलाके में हर ओर मातम पसरा हुआ है।

एक ही गांव के 10 लोगों की मौत से पसरा मातम

चमोली में करंट के कारण हुए हादसे में बुधवार को 14 लोगों की मौत हुई। जिसमें से 10 लोग एक ही गांव के थे। हरमनी गांव से 10 लोगों की मौत एक साथ हो गई।

हरमनी गांव के मरने वाले 10 लोगों में से नौ लोग 22 से 38 साल के बीच के हैं। एक साथ गांव के 10 नौजवानों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव में बीती रात चूल्हा तक नहीं जला।

सीएम धामी ने घायलों से की मुलाकात

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे हैं। सीएम धामी ने यहां पहुंचकर चमोली में करंट हादसे में झुलसे लोगों का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान सीएम धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button