11 मार्च को उत्तराखंड के इन जिलों में खराब रहेगा मौसम, पढ़ लें अपडेट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 11 मार्च के लिए प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम आज की तरह ही शुष्क बना रहेगा।
11 मार्च को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 12 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3800 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा शेष 8 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 13 मार्च को भी प्रदेश के इन पांच जिलों में मौसम ख़राब रहेगा। इसके अलावा 14 मार्च को मौसम ज्यादा जिलों को प्रभावित करेगा। वहीं 15 मार्च को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ़बारी होगी।