सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी की पहचान अरुंधति(17 वर्ष) पुत्री इंद्रेश कुमार निवासी जगातखाना, थाना राजपुर, देहरादून के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका डालनवाला स्थित कांवेंट स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। मृतका के पिता ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत हैं। मां शिक्षिका हैं। गुरुवार सुबह दोनों ड्यूटी चले गए थे। किशोरी घर पर अकेली ही थी। शाम को जब दोनों घर लौटे तो किशोरी ने कमरे में फांसी लगा रखी थी। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका मानसिक तनाव में थी। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।