Nainital NewsHighlight

मुक्त विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने 34 छात्र-छात्राओं को दिए गोल्ड मेडल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का आज 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शौर्य दीवार का लोकार्पण भी किया।

34 छात्र-छात्राओं को दिए गोल्ड मेडल

कुलाधिपति राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह ने मुक्त विश्वविद्यालय सभागार में 34 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए। वहीं 18129 शिक्षार्थियों को स्नातक और स्नात्तकोत्तर की उपाधि और 6 को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इसके अलावा विवि की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन और विश्वविद्यालय की इंग्लिश के बाद हिंदी वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।

18 हजार से अधिक छात्रों को दी डिग्री

कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया की आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज 18,129 छात्रों को उनकी डिग्रियां मिलीं, और अन्य छात्रों को गोल्ड मेडल और पीएचडी से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ये छात्र अब राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छात्र प्रदेश के साथ ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

राज्यपाल ने दी छात्र-छात्राओं और विवि को शुभकामनाएं

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा यहां से निकलकर ये छात्र अब जीवन में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। वहीं उत्तराखंड मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल ने सभी छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय को इन उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें