Highlight : 101 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, डॉक्टरों ने किया सलाम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

101 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, डॉक्टरों ने किया सलाम

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath

Badrinathदेशभर में कोरोना का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 48,661 नए मामले सामने आए हैं और 705 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,85,522 हो गई है और अब तक 32,063 लोगों की मौत हो चुकी है।  वहीं अच्छी खबर आंध्र पदेश के तिरुपति से हैं जहां कि निवासी एक 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी है। शनिवार को उन्हें कोरोना अस्पताल श्री पद्मावती महिला अस्पताल, श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, तिरुपति से छुट्टी दे दी गई। वहीं डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला के साहस को सलाम किया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम ने कहा कि मंगम्मा को ठीक होने के बाद 25 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगम्मा में कुछ दिनों पहले ही कोरोना की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उनको अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। और उनका इलाज किया गया और अब वो पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। बुजुर्ग महिला के परिवार वालों ने सभी डॉक्टरों और नर्सों समेत अस्पताल का आभार जताया।

Share This Article