Dehradun : धारा-370 समाप्त होने पर देहरादून के इस रेस्टोरेंट में मिल रही 10 प्रतिशत छूट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

धारा-370 समाप्त होने पर देहरादून के इस रेस्टोरेंट में मिल रही 10 प्रतिशत छूट

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukदेहरादून: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35-ए का समाप्त करने का पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। पहली बार कश्मीर से कन्याकुमारी तक जश्न ही जश्न नजर आ रहा है। देहरादून में भी उसका असर नजर आ रहा है। देहरादून के कारगी चैक स्थिति एक रेस्टोरेंट धारा 370 और 35-ए समाप्त होने पर खाने पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है।

कारगी चैक पर एक गागर रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट संचालक ने बाहर बार्ड लगाया है। जिस पर हर खाने-पीने की चीजों पर छूट दी है। उसका कहना है कि यह देश के लिए बड़ा कदम है। यह ऐतिहासिक फैसला है। और इससे जहां पूरा देश एक हुआ। वहीं, इससे देश की दुनिया में ताकत भी बढ़ेगी। जिस फैसले को सालों पहले हो जाना चाहिए था, वो फैसला 72 साल बाद हुआ है। इसके चलते ही उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में सभी खाने की चीजों पर 10 प्रतिशत की छूट दी है। ये आॅफर पूरे दिन चलेगा।

Share This Article