Uttarakhand Weather NewsBig News

आज राहत, कल फिर आफत, उत्तराखंड में मौसम दिखाएगा रंग, सावधान रहें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज दिन पर दिन बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 11 मई से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते 11 मई से एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की माने तो 10 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

10 मई का मौसम अपडेट

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 10 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने वाला है। जबकि 11 मई से प्रदेश में बारिश, तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होगी। देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। जबकि पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें