Haridwar NewsBig News

ममता शर्मसार : रेलवे ट्रैक के पास छोड़ा 10 दिन का शिशु, इलाके में मची हड़कंप

हरिद्वार के भीमगोड़ा इलाके से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात शिशु को बेसहारा हालत में छोड़ दिया. बस 8 से 10 दिनों का बताया जा रहा है.

रेलवे ट्रैक के पास छोड़ा शिशु

घटना सोमवार सुबह की है. चंद दिनों के मासूम बच्चे की चीखें जब सुबह-सुबह लोगों के कानों तक पहुंचीं तो लोगों को इसकी जानकारी हुई. जानकारी के अनुसार बच्चा एक चादर में लिपटा हुआ था और उसके पास ही एक दूध की बोतल भी राखी हुई थी. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्चे का रेस्क्यू कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है बच्चे की महज आठ से दस दिन के बीच का है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से बच्चे के माता-पिता की तलाश कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें