Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड का मौसम बढ़ाएगा परेशानी, IMD ने जारी कर दी चेतवानी

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मूड खराब है। अप्रैल के महीने में मौसम नवंबर जैसा लगने लगा है। वैज्ञानिकों की माने तो 13 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने वाला है।

10 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने और गर्जना के आसार हैं। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है। वैज्ञानिकों की माने तो 13 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने वाला है। जबकि 14 अप्रैल से मौसम सामान्य रहेगा।

बेमौसम बारिश और बर्फ़बारी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

बता दें अप्रैल में हो रही बेमौसम बारिश और बर्फ़बारी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में गेहूं और अन्य फसलों के लिए ये बारिश हानिकारक साबित हो रही है। खेतों में कटी हुई फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। इसके साथ ही पहाड़ों में होने वाले फल भी ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते झड़ने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिली 25 करोड़ की मदद, 44 हजार किसान लाभान्वित

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें