देहरादून : देहरादून में आज मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ वित्त सचिव और परिवहन सचिव शैलेश बगोली भी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि अब तक उत्तराखंड आने के लिए 1 लाख 25 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है और सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन दिल्ली से है।
इस दौरान सीएम उत्पल कुमार ने कहा कि लॉक डाउन पार्ट 3,4 मई से शुरू होगा। लॉक डाउन 1 में पूर्ण लॉक डाउन था औऱ लॉक डाउन पार्ट 2 में कुछ छूट दी गयी। वहींं लॉक डाउन पार्ट 3 में कुछ छूट दी गयी है। कहा कि केंद्र की गाइड लाइन को राज्य को लागू करना है। केंद्र सरकार ने 3 कैटिगरी में जिलों को चिन्हित किया है। लॉक डाउन पार्ट 3 में जो छूट मिलेगी वह जोन के हिसाब से मिलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत सरकार ने 4 पैमानों के आधार पर जिलों को जोन के आधार पर बंटा है। उत्तराखंड के 3 जिले रेड या ऑरेंज कैटिगिरी में है जबकि 10 जिले ग्रीन कैटिगिरी में है जो की उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है।