बारिश से शुरू होगा अप्रैल का महीना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में अप्रैल महीने की शुरुआत इस बार बारिश से होने वाली है। बता दें उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 7 मार्च से ही पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है।
1 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 1 अप्रैल यानी आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने के आसार हैं। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में 4 अप्रैल तक मौसम का मिजाज खराब रहेगा।
उत्तराखंड में 2 और 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग की माने तो 2 अप्रैल को प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी होगी। वहीं 3 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होगी। जबकि 4 अप्रैल को भी सभी पहाड़ी जिलों में बारिश होगी।