देहरादून। बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना उनहत्तरवां जन्मदिन मनाया। देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में अपने अस्थाई निवास में हरीश रावत ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया। बीजापुर में सुबह से हरीश रावत के समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा था। तकरीबन साढ़े दस बजे के करीब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी पहुंचे। किशोर उपाध्याय ने हरीश रावत को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा नेताओं ने भी बीजापुर पहुंचकर हरीश रावत का जन्मदिन मनाया। इस दौरान हरीश रावत ने केक भी काटा।