देहरादून। आगामी दस मई को उत्तराखंड विधानसभा में होने वाले बहुमत परीक्षण के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने व्हिप जारी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत परीक्षण के दौरान अपने सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड में 28 विधायक हैं। वहीं बीजेपी विधायक भीमलाल आर्य के देहरादून के विधायक आवास स्थित फ्लैट के बाहर इस व्हिप की कॉपी चस्पा कर दी गई है। इसे पार्टी के मुख्य सचेतक मदन कौशिक ने खुद अपने हाथों से चस्पा किया। आपको बता दें कि भाजपा विधायक भीमलाल आर्य की विधानसभा को रद्द करने के लिए पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने गुहार लगाई थी। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि भीमलाल आर्य ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया था कि भीमलाल आर्य हरीश रावत के करीबी हैं।