देहरादून। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मदन बिष्ट ने इस संबंध में एक तहरीर भी पुलिस को दी है। द्वाराहाट से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आए मदन बिष्ट ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता उनपर लगातार हरीश रावत के विरोध में मतदान करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसा न करने पर पहले से किए गए स्टिंग आपरेशन को पब्लिक करने की धमकी भी दी जा रही है। मदन बिष्ट ने इस संबंध में एक तहरीर भी देहरादून के राजपुर थाने में दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक मदन बिष्ट की ओर से कोई प्रतिक्रिय भी नहीं आई है।
आपको बता दें कि रविवार को एक समाचार चैनल पर मदन बिष्ट का एक स्टिंग प्रसारित किया गया है। इस स्टिंग में मदन बिष्ट विधायकों को हरीश रावत के जरिए पैसे मिलने की बात कह रहे हैं।