Big NewsPithoragarh

उत्तराखंड से बड़ी खबर : एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने बेरहमी से कर दिया लड़की का कत्ल

Breaking uttarakhand news

पिथौरागढ़ : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में युवक ने बीए में पढ़ने वाला छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी गांव में ही रहता था। छात्रा पिथौरागढ़ महाविद्यालय से पढ़ाई कर रही थी। कोरोना के कारण इन दिनों गांव में ही थी। आरोपी ने पहले भी उसे कई बार परेशान किया। उसे हर बार दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता रहता था।

आरोपी राजेश चंद्र ज्याल गांव में ही रहता है और अक्सर गांव की ही 22 साल की युवती का आएदिन परेशान करता रहता था। जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश चंद्र उससे एकतरफा प्यार करता था। जिस वक्त उसने घटना का अंजाम दिया। युवती अपने गांव में खेत में काम कर रही थी। राजेश उसे परेशान करने लगा।

उसने विरोध किया तो, उसने गले में दरांती से कई वार कर दिए। इस हमले के बाद उसे परिजन पिथौरागढ़ अस्पताल लेकर आए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस आरोप की तलाश में है। उसके नेपाल फरार होने की भी आशंका जताई जा रही है।

Back to top button