IPL 2023 का 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुआ। जहा बैंगलोर ने ये मुकाबला 18 रनों से जीत लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच विवाद छिड़ गया। दोनों ही टीमों के प्लेयर्स आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए। पहले RCB के विराट कोहली और लखनऊ के नवीन उल हक आपस में भिड़े। उसके बाद विराट की लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर से भी बहस हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
- Advertisement -
17वें ओवर से शुरू हुई बहस
ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब लखनऊ बैटिंग कर रहा था। 17वें ओवर में विराट भागते हुए आए और नवीन को कुछ इशारा करते नज़र आए। इस को देखकर अफगानिस्तान के नवीन भी बहस करने आगे आए। बहस में विराट अपने जूते की तरफ इशारा करते हुए उसमें से मिटटी निकालते नज़र आए। ऐसा लग रहा था जैसे की विराट औकात बता रहे हों। दोनों के बीच बहस को रोकने के लिए दिनेश कार्तिक और अंपायर को बीच में घुसना पड़ा।
नवीन और कोहली के बीच भिड़त देख लखनऊ के अमित मिश्रा कोहली को समझाते है। जिसपर कोहली उनसे भी लड़ते हुए नज़र आए। बता दें मैच के दौरान कोहली लखनऊ के विकेट गिरने पर बड़े ही आक्रामक तरीके से जश्न मनाते दिखाई दिए। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हों रही है।
हाथ मिलाने के वक्त भी कोहली-नवीन में हुई बहस
भिड़त के बाद कोहली और नवीन बीच बीच में बहस करते नज़र आए। बंगलोरे की जीत के बाद जब दोनों ही टीम के प्लेयर्स हाथ मिलाते है। तो गंभीर और कोहली जब हाट मिलाते है तो गंभीर हाथ खींचते हुए नज़र आए।
इसके बाद जब कोहली नवीन से हाथ मिलते है तो दोनों ही हाट मिलाते वक्त कुछ बोलते हुए नज़र आए। दोनों के बीच उस समय भी बहस चालू थी। हालांकि मैक्सवेल और हर्षल पटेल बीच में आते है और नवीन को जाने के लिए कहते है।
गंभीर और कोहली की भी हुई भिड़त
नवीन के लड़ने के बाद बात वही खत्म नहीं हुई। कोहली और लखनऊ के काइल मेयर्स आपस में जब बात चीत कर रहे होते है तो इसी बीच वहां गंभीर आ जाते है। जिसके बाद वो मेयर्स को वहां से ले जाते है। साथ ही गंभीर मेयर्स को कोहली से बात करने से मना करते है। इसके बाद गंभीर कोहली को कुछ कहते हुए दखाई दे रहे है।
इसपर कोहली गंभीर के पास आ जाते है। दोनों आपस में बात करते है और दोनों की बीच बात बहस में बदल जाती है। इस समय जहां कोहली शांत दिखाई देते है। तो वहीं गंभीर काफी गुस्से में होते है। दोनों के बीच बहस को रोकने के लिए खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर्स बीच में आते है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बहस की वीडियो वायरल हों रही है। बहस के बाद कोहली और लखनऊ के कप्तान राहुल बात चीत करते हुए नज़र आते है।
इसे पहले 2013 में भिड़े थे कोहली-गंभीर
गंभीर और कोहली के बीच बहस की वजह अभी तक साफ़ नहीं हुई है। इस पर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। कोहली और गंभीर की आपस में भिड़त कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच इससे पहले 2013 में बहस हुई थी। तब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। RCB और KKR के बीच मैच में कोहली आउट होकर पवेलियन जा रहे थे। तभी दोनों ही कप्तानों के बीच बहस शुरू हों गई थी। तब भी खिलाड़ियों ने दोनों को रोका और बात को आगे बढ़ने से बचाया।
गंभीर ने भी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था
बता दें की इस सीजन में जब लखनऊ और बेंगलुरु चिन्नास्वामी में भिड़े थे। तब लखनऊ ने बैंगलोर को उन्हीं के होमेग्राउण्ड में मात दी थी। टीम के जीतने पर लखनऊ के आवेश ने हेल्मेट पटकर जश्न मनाया। तो वहीं गौतम गंभीर भी आक्रामक तरीके से जश्न मानते हुए दिखे। दोनों ही टीमों के बीच ये भिड़त देखकर सोशल मीडिया पर यूजर इस मामलें अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। साथ ही इस मामलें में मीम बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है।