हरिद्वार – स्वामी शिवानंद के विवादित बोलों ने संत जगत में हलचल मचा दी है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि योग से इंसान में बलात्कार की प्रवृत्ति बढ़ रही है। गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए खनन के विरोध व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले करीब दो दशकों से काम कर रहे मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि योग के नाम पर कराए जा रहे हठयोग से समाज में दुराचार की प्रवृत्ति बढ़ रही है। और बताया कि इस तरह की क्रियाओं से मनुष्यों में जानवरों से गुण पैदा हो रहे हैं। जानवरों जैसी गतिविधियां इसी का परिणाम हैं। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर योग कराया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि महज आसन कराया जाना योग नहीं है। इसे उन्होंने हठयोग बताया। कहा कि योग ऋषि पतंजली का योग सही मायने में ज्ञान योग और कर्म योग पर आधारित रहा है।