उत्तरकाशी- आज तय समय पर गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ बंद हुए। मां गंगा की भोग मूर्ति डोली मे बैठकर शीतकाल प्रवास के लिए मुखवा रवाना हुई। जबकि कल यानि भैयादूज के पर्व पर 21 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो जाएगे।
दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए बंद हो जाएंगे। इसके बाद शीतकाल के छह माह मां यमुना खरसाली (खुशीमठ) में भक्तों को दर्शन देंगी।