डोईवाला-(जावेद हुसैन)- लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पर्यावरण दिवस पर गुलमोहर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पर अमृतसर आई क्लिनिक द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शिरकत की।
इस मौके पर मुखथिति अजय भट्ट ने कहा कि वर्ष 2018 में भारत पर्यावरण के क्षेत्र में पूरे विश्व की मेजबानी कर रहा है, जिसके चलते आज पूरे देश-विदेश में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर लच्छीवाला पर्यटन स्थल पर भी पौधारोपण कर दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, जिस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गुलमोहर का पौधा व पिकनिक स्पॉट पर झाडू लगाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया
पर्यावरण दिवस के मौके पर अजय भट्ट ने कहा कि अगर हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण दिवस हमें मात्र 1 दिन नहीं बल्कि साल के 365 दिन मनाना पड़ेगा, साथ ही उन्होंने प्लास्टिक बैग से फैल रहे प्रदूषण से बचने के लिए जूट के बैग का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी।
इस मौके पर अमृतसर आई क्लिनिक के सीएमडी डॉक्टर दिनेश शर्मा, डॉक्टर दीपेश अरोरा,डॉक्टर राजजीत कक्कड़, डॉक्टर हिमांशु, डॉक्टर निष्ठा,डॉक्टर जँपांगी व भाजपा नेता समशेर सिंह पुण्डीर. बलजीत सिंह सोनी, करन बोरा, सम्पूर्ण सिंह रावत, श्रवण प्रधान,मनोज काम्बोज राजेन्द्र मनवाल, संजीव लोधी, नितिन बर्थवाल, विजय भट्ट , कुसुम सिद्ध, राम गोपाल शर्मा, अनिता ममगई, रोहित छेत्री, पंकज शर्मा, व वन विभाग से रेंजर घननाद उनियाल, विनय कंडवाल, आदि मौजूद रहे।