लक्सर: एक महिला ने पति पर वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी सौरभ सिंह दलाल पुत्र संतोष दलाल सिविल लाइंस पीलीभीत उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद विवाद होने पर अलग हो गई। उनके बीच दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला हेल्पलाइन रुड़की में वाद चल रहा है। आरोप लगाया कि वाट्सएप पर नाम का इस्तेमाल करते हुए अश्लील फोटो व आपत्तिजनक फोटो शेयर कर रहा है। इससे उसकी बदनामी हो रही है।