उत्तरकाशी- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीते दिनों आग हादसे का दंश झेल रहे सावणी गांव का दौरा किया और पीड़ित ग्रामीणों को ढाढ़स बंधाते हुए ढाई लाख रुपए की नगद मदद भी की।
मौरी ब्लॉक के जखोल सावणी गांव पहुंच कर प्रीतम सिंह ने अग्निकांड पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की और विपत्ति की इस घड़ी में पीड़ितों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। वहीं सूबे की भाजपा सरकार की पीड़ितों को दी गई आर्थिक मदद को नाकाफी बताया।
प्रीतम के साथ गांव के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने भी ग्रामीणों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए और पचास हजार की नकद राशि पीड़ितों को दी।