अल्मोड़ा– कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अल्मोड़ा में आयोजित हुई रैली से चुनावी हुंकार भरते हुए भाजपा की केंद्र सरकार पर कई निशाने साधे। मोदी सराकर पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा इस देश में काला धन देश के सिर्फ एक फीसदी 50 परिवारों के पास है। सरकार उनके खिलाफ नही बल्कि आम आदमी के खिलाफ फायर बॉम्बिग कर रही है। राहुल ने मोदी की आर्थिक नीतियों पर तंज कसने के लिए नमकहलाल फिल्म के गीत का सहारा लिया और कहा आपका तो लगता है बस यही सपना राम राम जपना पराया माल अपना। राहुल ने कहा मोदी सरकार अपना कोई वादा पूरा नहीं कर पाई, न जनता के खाते में पंद्रह लाख आए न मंहगाई पर अंकुश लगा। राहुल ने कहा हमने मोदी सरकार से तीन चीजों की मांग की थी, अनाज के दाम सही करो, किसान का कर्जा माफ करो और बिजली का दाम हाफ करो। लेकिन मोदी जी ने एक बात नहीं मानी।