देहरादून – नोटबंदी के बावजूद भाजपा के प्रचार मे चमक है। बैनर झंडों से लेकर निजी टीवी स्क्रीन तक भाजपा अपने विऱोधियों को कोस रही है। अब भाजपा ने एक कदम और बढाते हुए प्रचार को विस्तार दिया है। उत्तराखंड के पहाड़ी कस्बों से लेकर मैदानी शहरों तक भाजपा के दिग्गज विरोधियो पर चोट करेंगे और अपने भाषण का जलवा बिखेरेंगे। इसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो गरजेंगे ही। सैनिक बहुल राज्य उत्तराखंड में विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के सिंह भी रिटायर्ड फौजियों से भाजपा के पक्ष में वोटों की अपील करेगे। अमित शाह इस चुनाव में जहां नौ जनसभाएं करेंगे वहीं जनरल वीके सिंह एक दिन में ताबड़तोड़ 3 जनसभाएं करेंगे। चुनावी सीजन में विरोधियों को न कोसा जाए तो अपनी कमीज सफेद कैसे दिखेगी। चुनाव में दाग दिखाने तो जरूरी हैं, तभी तो जनता बातों पर यकीन करेगी।
एक नजर कार्यक्रम पर-
नाम | दिनांक | स्थान |
अमित शाह | 7 फरवरी
9 फरवरी 12 फरवरी |
पौड़ी, घनसाली और राम नगर
नई टिहरी, बागेश्वर और काशीपुर गंगोत्री, चम्पावत और कोटद्वार
|
जनरल वी.के सिंह | 4 फरवरी | डीडीहॉट (कनाली छीना), थराली और गढ़ी कैंट |