ऋषिकेश। भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी महिला मित्र बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सगाई की खबरें दो दिन से मीडिया में छायी हुई थीं। मीडिया में अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों एक जनवरी 2017 को उत्तराखंड में सगाई करेंगे। लेकिन इन खबरों को विराट सिरे से नकार दिया है। विराट कोहली ने ट्वीट करके जानकारी दी और कहा, ‘हम सगाई नहीं कर रहे।’ उन्होंने कहा कि अगर सगाई करेंगे तो छुपाएंगे क्यों। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने भी विराट के दोनों ट्वीट को रिट्वीट किया।