देहरादून। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। इन चुनावों में पूर्व विधायक रणजीत रावत के बेटे विक्रम सिंह रावत ने बाजी मारी है। इसके साथ ही दो उपाध्यक्षों का चुनाव भी हुआ है। गुरप्रीत प्रिंस और सुमित भुल्लर प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं।
देहरादून में मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। आपको बता दें कि इसके पहले यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का चुनाव हुआ था। यूथ कांग्रेस का ये चुनाव पूरी तरह ऑनलाइन हुआ। वोटिंग भी ऑनलाइन ही हुई थी।