बड़कोट- यमुनोत्री धाम यात्रा पर पहुंची एक महिला तीर्थयात्री की जानकीचट्टी स्थित होटल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने महिला का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सुलोचना (62) पत्नी कोकुटला रेड्डी निवासी तेलंगाना परिजनों की साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आयी थी। शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के बाद सभी यात्री जानकीचट्टी स्थित होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार तड़के करीब तीन बजे महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला यात्री की मौत हार्ट अटैक से हुई है।