देहरादून- देहरादून में एक और कूच देखने को मिला. अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ बैनर तले सचिवालय कूच किया। लेकिन उससे पहले ही पुलिस बल ने सचिवालय के पास ही बैरिकेटिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फरतियाल ने कहा कि हमारी मांगे है कि हमे राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और मानदेय को हटाकर वेतन दिया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर शोषण का आरोप भी लगाया. चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे।