देहरादून- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्तराखंड कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं मे अलग ही अंदाज में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। एक ओर जहां युवाओं ने रक्तदान किया तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं राहुल गांधी की फोटो के आगे केक काटा। साथ ही राहुल को 2019 प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
देहरादून प्रदेश कार्यलय में काटा गया केक
प्रदेष कांग्रेस कार्यालय देहरादून में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने कैक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।
वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया है औऱ उनकी दीर्घआयु और उनके स्वस्थ्य रहने की कामना की है।साथ ही राहुल गाँधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नई ऊंचाईयों को छुएगी और आने वाले सभी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को आशातीत सफलता प्राप्त होगी।
पिथौरागढ़ में लोनिवि डाक बंगले में मनाया गया जन्मदिन
वहीं पिथौरागढ़ में लोनिवि डाक बंगले में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटा। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओ को निकाय चुनाव और लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।
हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन नए अंदाज में मनाया
हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन नए अंदाज में मनाया। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में शहर के तमाम कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। साथ ही संकल्प लिया कि वह हमेशा रक्तदान करते रहेंगे। जब भी किसी मरीज को जरूरत पड़ेगी रक्तदान के लिए करने आएंगे।
राहुल हमारे आदर्श नेता हैं-नेता प्रतिपक्ष
रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश भी बेस अस्पताल के रक्तदान सेंटर पहुंची। उन्होंने कहा कि राहुल हमारे आदर्श नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस प्रगति पर है, युवाओं में उत्साह है। इसी उत्साह की वजह से युवा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रक्तदान कार्यक्रम भी इसी का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि युवाओं का यह जोश बरकरार रहेगा और आने वाले 2019 में यही युवा कांग्रेस को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान 36 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया