पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी पूर्व जन सैनिक कल्याण समिति के संरक्षक देव सिंह भाटिया के बेटे पंकज सिंह भाटिया नेवी में अफसर बन गए. जिसके बाद भारतीय नौ सेना एकेडमी केरल से कमीशन प्राप्त कर 26 मई को लेफ्टिनेंट बनने पर समिति ने खुशी जताई है।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना की कुमाऊं स्काउट से सूबेदार मेजर पद सेवानिवृत्त देव सिंह भाटिया के पुत्र की इस सफलता से हम उत्साहित हैं। भाटिया को इस सफलता पर राजेंद्र भाटिया, मनोहर सिंह भाटिया, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, कुंडल मोसाल, शमशेर महर,राम सिंह बिष्ट, गंगा सिंह सौन, विनोद बिष्ट, चंचल सिंह भंडारी, जगदीश जोशी, ललित धानिक ,महेंद्र सिंह वल्दिया,गोविंद सिंह बिष्ट सहित कई ने बधाई दी है।