अल्मोड़ा : केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने उत्तराखंड को बड़ी खुशखबरी सुनाई, उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी हिमालय के संवर्धन और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार को हिमालय संरक्षण के लिए सौ करोड़ रुपए की सौगात दी हैं।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 130वीं जयंती पर कोसी कटारमल के गोविन्द बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण विकास संस्थान में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की पर्यावरण और हिमालय के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार ने सौ करोड़ रुपए संस्थान को दिए हैं। इस बजट से पर्यावरण और हिमालय के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे शोध में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।