रामनगर- एक ओर पीएम मोदी समेत राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौधा रोपण कर देश औऱ राज्य को हरा-भरा करने की ठानी है. तो वहीं रामनगर वन प्रभाग द्वारा हरेला मेले का आयोजन किया गया। जिसमें गर्जिया के पास वृक्षारोपण किया गया। यहां विभिन्न प्रजाति के 200 पौधोंं का रोपण किया गया। जिसमें सेमल वृक्ष को विशेष रुप से तरजीह दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार सेमल वह वृक्ष है जिसमें चिडिया और मधुमक्खियां आकृषित होती हैं। इस कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी शिरकत की। इस आयोजन में बडी संख्या में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर वृक्षों का रोपण किया।
आपको बता दें सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी रिस्पना नदी को पुन: जीवित करने के लिए पौधा रोपण का अभियान चलाया है जिसमे लाखों की तादात में पौधे लगाए जाएंगे.