रुड़की में एक महिला ने अपने पति को एक अन्य महिला से साथ रहते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने अपने पति के सामने ही उसके पति के साथ पकड़ी गई महिला की पिटाई कर दी। दरअसल जालंधर की रहने वाली एक महिला का पति उसे और तीन साल की बच्ची को छो़ड़कर रुड़की के पनियाला रोड इलाके में एक अन्य महिला के साथ पिछले एक साल से रह रहा था। इस बात की खबर जब जालंधर में रहने वाली महिला को लगी तो वो अपने पति से मिलने रुड़की पहुंच गई।
रुड़की पहुंचने के बाद पता चला कि महिला का पति एक अन्य महिला के साथ पिछले एक साल से उसी के घर में रह रहा है। ये देखने के बाद जालंधर से आई महिला का पारा चढ़ गया। उसने घर के बाहर ही अपने पति के साथ रह रही महिला की पिटाई शुरु कर दी। महिला के साथ आए उसके भाई ने अपने जीजा की पिटाई शुरु कर दी। इसी बीच महिला का पति जिस महिला के साथ रह रहा है उसने भी मारपीट शुरु कर दी। दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट की घटना से इलाके में हंगामा मच गया। आखिरकार पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई।
देखिए वीडियो –