देहरादून– भाजपा हमेशा देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे ध्वज के प्रति सम्मान की बात करती है और इसकी नसीहत भी देती है। लेकिन जनता को राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा अपनी तिरंगा यात्रा मे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान न कर पाई।देहरादून मे शुरू हुई तिरंगा यात्रा में राष्ट्र हित और राष्ट्र के महानपुरूषों के बारे मे बड़ी-बड़ी बातें तो होती रहीं लेकिन ये भूल गई कि जिस तिरंगा यात्रा को लेकर वो देशभर में राष्ट्रीय अखंडता का पाठ पढ़ा रही है, उनके ही कार्यकर्ता यात्रा के दौरान तिरंगे की फजीहत पर आमादा हैं।
देहरादून की तिरंगा यात्रा के दौरान देखा गया की भाजपा कार्यकर्ता उल्टा तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति का जयकारा भर रहें हैं। जैसे ही एक वरिष्ठ पदाधिकारी की नज़र झंडे पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वाहन पर उल्टे झंडे को देखकर वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद मे भाजपाइयों को अपनी गलती का अहसास हुआ, और उसने आनन-फानन में तिरंगे को वहां से हटाकर अपनी गलती को ठीक करने का प्रयास किया।