संवाददाता- कांग्रेस का टिकट किसे दिया जाए इसके लिए दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर कांग्रेसियों का मंथन शुरू हो गया है। टिकटों पर मत्थापच्ची के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी अम्बिका सोनी समेत कई अनुभवी दिग्गज बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा मे गए कांग्रेसियों के रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए कांग्रेस भाजपा के नाराज दिग्गजों को भी आजमाने की रणनीति पर विचार कर रही है। बहरहाल माना जा रहा है कि आज कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों को फायनल कर सकती है।