ब्यूरो- मां गंगा का आशीर्वाद मिला भाजपा को और उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट पर भाजपा का परचम लहराया।
गंगोत्री में भाजपा के गोपाल रावत जीते और सूबे में भाजपा सत्ता के पास सत्ता के लिए प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा को राज्य में अब तक के चुनावी इतिहास में ऐतिहासिक विजय मिली। भाजपा ने 57 सीटों पर जीत हासिल की।
इस बार भी वही हुआ जो 2002 से होता आ रहा है। अब तक देखा गया है गंगोत्री सीट पर जिस भी दल ने अपना परचम लहराया है उसी की सरकार बनी। साल 2002 में कांग्रेस के विजयपाल सजवाण जीते तो सरकार कांग्रेस की बनी। 2007 में भाजपा के गोपाल रावत जीते तो सरकार भाजपा की बनी।
2012 में फिर गंगोत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार विजयपाल सजवाण को आशीर्वाद दिया तो सूबे में कांग्रेस की सरकार बनी। जबकि 2017 में गंगोत्री सीट पर भाजपा का परचम लहराया और गोपाल रावत जीते तो भाजपा को बहुमत ही नहीं बल्कि प्रचंड बहुमत मिला और गंगोत्री का जलवा कायम रहा।