देहरादून, संवाददाता। देहरादून में स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के एक-एक ब्लॉक का नाम अंतर्राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाएगा। इस बात की घोषणा करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजीव गांधी अतंर्राष्ट्रीय स्टेडियम के एक बलॉक का नाम भारतीय क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिह धोनी और एक ब्लॉक का नाम सूबे की बेटी और देश की महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया के नाम पर रखा जाएगा।