देहरादून- बेशक प्रदेश भाजपा में दिग्गजों की अंदरूनी नाराजगी गाहे-बगाहे अपनी झलक दिखला जाती हो लेकिंन आलाकमान को संगठन में ऑल इज वेल नजर आता है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी इसकी गवाही दे रहे हैं कि भाजपा के खेमे में कोई गड़बड़ नही है। दरअसल श्याम जाजू आजकल उत्तराखंड के दौरे पर है। देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय पहुंचे श्याम जाजू से जब भाजपा में अंर्तकलह पर पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता व नेता एकजुट है और उनका फोकस मिशन 2017 में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।