देहरादून- उत्तराखंड में जनादेश कांग्रेस के पक्ष आएगा। राज्य मे एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। ये दावा है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का।
देहरादून में प्रेसवार्ता के दौरान पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने जहां सूबे में दोबारा से कांग्रेस सरकरा बनने का दावा किया वहीं भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान सिर्फ नकारात्मक प्रचार किया और यही साबित करने की कोशिश की, कि मानो उत्तराखंड खत्म हो गया हो।
प्रेस वार्ता के दौरान उपाध्याय ने कहा कि, कांग्रेस सरकार राज्य गठन की अवधारणा को पूरा करने का काम करेगी। ताकि राज्य खुशहाल हो सके और इसके लिए सूबे में बनने वाली कांग्रेस की नई सरकार राज्य में 9 सूत्रों पर काम करेगी। जिनमें कांग्रेस उत्तराखंड को रोजगार युक्त, पारदर्शी प्रशासन युक्त, नशाविहीन उत्तराखंड, भरपूर स्वास्थ्य युक्त, सहिष्णुता युक्त,शत प्रतिशत आवास युक्त, भरपूर राजस्व युक्त, स्वच्छ जलवायु युक्त और सर्व साक्षरता युक्त सूत्रों पर काम करेगी।