उत्तरकाशी। हिंदुओं के पावन धाम गंगोत्री के कपाट बंद करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। दोपहर साढ़े बारह बजे विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की भोग मूर्ति गंगोत्री से मुखवा के लिए रवाना होगी। भैया दूज के दिन एक नवंबर को मुखवा स्थित गंगा मंदिर में इसे स्थापित किया जाएगा। यहीं पर शीतकाल में मां गंगा की पूजा अर्चना होगी। और श्रदालु दर्शन करेंगे।