देहरादून– भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू की टिप्स पर काम करेगा और प्रदेश भर में 10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक घेरा डालो-डेरा डालों कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन करेगा। इस बात की जानकारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन नटवाल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस की प्रदेश सरकार की युवा विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा। इसी के साथ कार्यकर्ता व पदाधिकारी नव मतदाता सम्मान समारोह का सभी जिलों में आयोजन भी किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजयुमों कार्यकर्ताओं के साथ दो चरणों में बैठक की। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने अग्रिम रणनीति तैयार की